विजय सिन्हा और आरजेडी एमएलसी के बीच बहस, शराब टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में हमला, चप्पल फेंकी; मुर्दाबाद के लगाए नारे
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ था। आरजेडी समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर, गोबर और चप्पल फेंके, और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। विजय सिन्हा ने आरजेडी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे गुंडे हैं और उन्हें गांव में जाने नहीं दे रहे एनडीए सत्ता में आ रही है, इसलिए आरजेडी के गुंडों पर बुलडोजर चलेगा।
हैं। उन्होंने कहा कि
चुनाव आयोग ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बिहार के डीजीपी को मामले में एक्शन लेने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं ।
विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर दारू पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया. विजय कुमार सिन्हा ने इस मौके पर अजय सिंह से कहा कि आरजेडी के गुंडों को हम ठीक कर देंगे. दारू पीने की बात जब विजय कुमार सिन्हा ने कही तो इस पर अजय सिंह ने तेवर दिखाते हुए कहा कि तुम बोलने वाले कौन होते हो? एमएलसी ने कहा तुम्हारा (विजय सिन्हा का) जमानत जब्त हो गया है…
https://twitter.com/i/status/1986387509509824573
नीचे पढ़िए दोनों नेताओं के बीच हुई बहस के कुछ अंश…
आरजेडी एमएलसी- गाड़ी छेकते हो… अरे गाड़ी छेकते हो…
विजय कुमार सिन्हा- दारू पीकर गुंडई कर रहे हो… ये दारू पिए हुए गुंडई कर रहा है… राजद का एमएलसी है…
आरजेडी एमएलसी- ए कुछ नहीं… जाओ तुम्हारा हो गया न…
आरजेडी एमएलसी- चुनाव हार गए… बौखलाहट है… चुनाव हार गए…
विजय कुमार सिन्हा- इसीलिए दारू पीकर नौटंकी कर रहे हो…
विजय कुमार सिन्हा- बूथ पर क्यों गए…?
आरजेडी एमएलसी- अरे तुम्हारा गुंडा कब्जा कर रहा था… रात भर रुपया बांटा है
विजय कुमार सिन्हा- सबसे बड़ा गुंडा तो तुम हो…
आरजेडी एमएलसी- कब्जा (बूथ पर) करना चाह रहा था… नहीं होने दिए…
(इसी तरह दोनों नेताओं में काफी देर तक आगे और बहस होती रही)
अजय सिंह ने कहा- विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका
दूसरी ओर लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए. वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं. विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है. उन पर हमला नहीं हुआ. वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे..."
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में हमला किया गया। राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया। चप्पलें फेंकी और ष्मुर्दाबादष् के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिसकर्मी मौजूद हैं। विजय सिन्हा बोले-आरजेडी के गुंड्डों ने हमला किया।
घटना के दौरान राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री की कार को घेर लिया, उन पर चप्पलें फेंकीं और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने सीधे राष्ट्रीय जनता दल पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया: "ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं... उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया... उनकी गुंडागर्दी देखिए..."
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए
इस बीच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ‘‘तत्काल कार्रवाई’’ करने के निर्देश दिए।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिस इलाके में सिन्हा ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है, वहां मतदान जारी है।


