कलयुगी बेटे ने पिता को छत से दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा में घरेलू विवाद में बेटे ने अपने पिता को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार सुबह तड़के एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मौत के आरोप मृतक के बेटे पर लग रहा है, जो कि अपनी पिता की दूसरी शादी से नाराज था. इस वजह से उसने पिता पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे अगले दिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
इटावा शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां बजरिया के रहने वाले सुधीर कुमार (59) की पहली पत्नी संगीता की मौत 24 साल पहले हो हो गई थी. उनसे दो बेटे और एक बेटी हैं. बेटी की शादी हो चुकी है. साल 2020 में सुधीर ने राजस्थान के भीलवाड़ा के पटेल नगर में रहने वाली अपनी रिश्ते में लगने वाली सरहेज मंजू देवी से दूसरी शादी की थी. उनकी दो बेटियां हैं जिनकी पहले ही शादी हो चुकी है.


