सुबह राखी बंधवाई, फिर रेप किया भाई ने चचेरी बहन को गला घोटा
उत्तर प्रदेश के औरेया में एक भाई ने रक्षाबंधन के दिन अपनी नाबालिग चचेरी बहन से राखी बंधवाई. फिर रक्षाबंधन पर ही रात के समय उसके साथ रेप किया और पोल खुल जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी
उत्तर प्रदेश के औरेया में एक भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. यहां भाई ने पहले अपनी चचेरी बहन से रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाई. फिर उसने उसी रात बहन से अपनी हवस की प्यास बुझाई. फिर पोल खुल जाने के डर से उसने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बलात्कारी और हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला औरेया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. 10 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां 14 वर्षीय बालिका का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. मृतक नाबालिग किशोरी के पिता ने शव मिलने के बाद बेटी की रेप के बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


