सड़क हादसे में रामपुर पुवारी निवासी सूर्यभान यादव अपनी पत्नी जयंत्री देवी की मौत,स्थानीय लोगों का हंगामा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, बस जब्त
अयोध्या। अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाकरगंज बाजार में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर पुवारी निवासी सूर्यभान यादव अपनी पत्नी जयंत्री देवी (35) के साथ बाइक पर सवार होकर अवसानपुर स्थित कौवाडाड गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे बाकरगंज बाजार पहुंचे, अयोध्या से अंबेडकरनगर की ओर जा रही एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूर्यभान यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका दो बच्चों की मां बताई जा रही हैं।


