महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और क्रिस गेल के महारिकॉर्ड टूटने तय
Most Centuries in ODIs for West Indies: 31 वर्षीय शाई होप करियर वनडे करियर में अब तक 18 शतक लगा चुके हैं। वह वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
Most Centuries in ODIs for West Indies: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में कैरेबियाई टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 2-1 कब्जा जमाया। ये सीरीज विंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल के लंबे अंतराल के बाद जीती है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 120 रन की पारी खेली थी और टीम की 202 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। होप का वनडे फॉर्मेट में यह 18वां शतक था। जल्द ही वह वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।


