वीरों की धरती जवानों का देश बागी बलिया उत्तर प्रदेश,बागी जिले में खूनी खेल से मचा हड़कंप.

वीरों की धरती जवानों का देश बागी बलिया उत्तर प्रदेश,बागी जिले में खूनी खेल से  मचा हड़कंप.


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के थाना सिकंदरपुर ग्राम खरीद में दो पक्षों के बीच मार पिट की घटना सामने आई है..


बता दे कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था. मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए इस मारपीट में कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है अलग-अलग स्थान पर इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है इस मामले को लेकर बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी साझा करते हुए बताया कि खरीद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से पुरानी जमीन विवाद चल रहा था जमीनी विवाद मामले में कोर्ट की ओर से स्टे पारित हो चुका था मामला कोर्ट में विचाराधीन है इस मामले को लेकर एक महीने पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों ही तरफ से केस दर्ज करवाया गया था मामले में आरोप पत्र भी न्यायालय को भेज दिए गए हैं एसपी ने बताया कि वर्तमान में यह बातें सामने आई एक मारपीट में एक पक्ष के रंजीत यादव और उनके बेटे निरंजन यादव नीरज यादव ,मनीष यादव और अन्य ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष के ऊपर हमला कर दिया था...
अनिल यादव की इलाज के दौरान प्रकाश हॉस्पिटल में मृत्यु की सूचना मिली बता दे कि बलिया एसपी ने बताया कि परिजन से बातचीत की जा रही है तहरीर प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी शांति व्यवस्था को ध्यान रखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है..