तंत्र विद्या और तंत्र शक्ति प्राप्त करने के अंधविश्वास में पड़कर युवक ने दी दोस्त की बलि
पहले पिलाई शराब, फिर रेता गला… तंत्र विद्या में सिद्धि पाने के लिए युवक ने दी दोस्त की बलि
झारखंड के जमशेदपुर एक युवक ने तंत्र विद्या और तंत्र शक्ति प्राप्त करने के अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर अपने ही दोस्त की गला रेतकर कर हत्या कर दी. हत्याकांड के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरी घटना की गहनता से जांच में जुट गई है.
झारखंड के जमशेदपुर में तंत्र विद्या और तंत्र शक्ति प्राप्त करने के अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. युवक ने अपने ही दोस्त को पहले जमकर शराब पिलाई. फिर देर रात उसे अपने घर के कमरे में ले जाकर तेज धार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अजय उर्फ झंटू के रूप में के रुप में की गई है. घटना जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा की है.
आरोपी युवक का नाम संदीप कुमार है. वो गाढ़ाबासा का रहने वाला है. इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल हत्या के आरोपी युवक को पड़कर गोलमुरी थाना की पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी. फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय को इलाज के लिए टाटा मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


