बढ़ेगी लखनऊ मेट्रो की रीच, Phase-1B को मिली मंजूर 12 नए स्टेशन बनेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शहर में 12 मेट्रो स्टेसन बनाए जाएंगे, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड होंगे.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है. इस चरण में 11.165 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे, यानी कुल 12 मेट्रो स्टेशन होंगे. इसके शुरू होने के बाद लखनऊ में मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 34 किलोमीटर हो जाएगी. इस रूट के तैयार होने से हजारों लोगों को रोजाना फायदा मिलेगा.
चरण-1बी के 11.165 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर से शहर के बुनियादी ढांचे के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. खासकर पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में जहां अभी पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है. नया कॉरिडोर से अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेयगंज और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तक पहुंच होगी. इसी के साथ हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस डिपो तक तेज और सुविधाजनक मेट्रों से पहुंच जाएगी.


