प्यार की सजा! कलयुगी पिता ने बेटी का सिर धड़ से किया अलग, बोरी में भरकर नहर में फेंका
उत्तर प्रदेश के हाथरस से ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. बाद में सिर और धड़ को अलग कर नहर में बहा दिया था.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पिता ने बेटी के सिर को धड़ को अलग कर बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया था. इस हत्याकांड में युवती का पिता, सौतेली मां और नाना शामिल था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हाथियार, बोरी और बाइक बरामद की है.
हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के बहरदोई गांव के खेतों से निकल रही नहर में मिली युवती की लाश के मामले को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पिता हसरत अलगी, सौतेली मां रानी और नाना रज्जो पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, एक टाट की बोरी और बाइक बरामद की है. पुलिस अधीक्षक हाथरस ने मामले की जांच करने वाली टीम को 25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है.


