कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत, परिजनों का हंगामा

कार ने विपरीत लेन में काम कर रहे यूपीडा कर्मियों पर पलटी । यूपीडा के चार कर्मचारियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल । हादसे में 4 यूपीडा कर्मियों की मौके पर मौत । एक्सप्रेसवे के 258 माइल स्टोन पर हुआ हादसा । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । दो गंभीर घायलों को भेजा गया अस्पताल । लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निर्माण स्थल के पास एक कार ने श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादीपुर गांव के पास, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। वहां कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हादसे में मरने वाले चार श्रमिक बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जिनकी पहचान मुनेश (43, पुत्र राधेलाल निवासी राजाखेड़ा, रामकिशोर (41) निवासी झब्बाखेड़ा, लवकुश (40) निवासी झब्बाखेड़ा और सरवन (30) निवासी अकबरखेड़ा के रूप में हुई है।

कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत, परिजनों का हंगामा