लालू-राबड़ी और बेटे तेजस्वी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत

लालू-राबड़ी और बेटे तेजस्वी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत
लालू-राबड़ी और बेटे तेजस्वी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत

 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए राहत की खबर आई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे लैंड फॉर जॉब (नौकरी के बदले जमीन) मामले में आज फैसला नहीं आ सका. अदालत ने अब फैसला 4 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है. बता दें कि CBI ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे.

दिल्ली में मकान खाली करने के नोटिस पर हजारों लोगों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट  ने अगले आदेश तक लगाई रोक - ncr Delhi High Court gives stay on eviction  notice over

क्या है मामला?

यह केस 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। CBI का आरोप है कि इस अवधि में रेलवे में ग्रुप-डी नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन लेने का सौदा हुआ। यह जमीनें बहुत कम कीमतों पर कथित तौर पर लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर करवाई गईं।

4 दिसंबर को होगी सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में अगस्त 2024 में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई थीं, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को इस मामले में आरोप तय किया जाना था, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप तय करने पर फैसला आगे बढ़ा दिया। अब 4 दिसंबर को कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर अपना फैसला सुनाएगी।