अब शहबाज शरीफ ने बोले बड़े बोल , कहा- भारत एक बूंद पानी नहीं छीन सकता
सिंधु जल समझौते को निरस्त करने से पाकिस्तान भड़का हुआ है, पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे लेकर भारत पर हमला बोला है, इससे पहले पाक सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी भारत को गीदड़ भभकी देने की कोशिश की थी.
पाकिस्तान भारत के खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ता, सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बाद अब प्रधानमंत्री भी इस रेस में शामिल हो गए हैं. शरीफ ने भारत के बारे में जो भी कहा है, वह डींगें हांकने से कम नहीं लग रहा.दरअसल शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत पाकिस्तान से एक बूंद नहीं छीन सकता. सिंधु जल संधि निरस्त होने के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि सिंधु नदी पर किसी भी साजिश का भारत को जवाब दिया जाएगा.


