रामनगरी अयोध्या में 5100 दीपों से जगमगाई देव दीपावली मुख्य अतिथि रहे सुरेश यादव 

अवध सरयू सेवा समिति नित्य आरती के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

रामनगरी अयोध्या में 5100 दीपों से जगमगाई देव दीपावली मुख्य अतिथि रहे सुरेश यादव 
रामनगरी अयोध्या में 5100 दीपों से जगमगाई देव दीपावली मुख्य अतिथि रहे सुरेश यादव 

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में देव दीपावली का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। अवध सरयू सेवा समिति नित्य आरती के तत्वाधान में सरयू तट पर 5100 दीपक प्रज्वलित कर देव दीपावली का आयोजन किया गया। पूरा सरयू तट दीपों की रौशनी से आलोकित हो उठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्प्रभु श्रीराम के भव्य राम दरबार की स्थापना के शुभ अवसर पर इस वर्ष विशेष रूप से 5100 दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई है समिति के अध्यक्ष सीताराम उर्फ बबलू महाराज ने बताया कि नित्य आरती समिति द्वारा प्रतिदिन माता सरयू की आरती की जाती है और देव दीपावली पर विशेष आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराजए मांझी समाज के अध्यक्ष रामजस मांझीए हरजीत कौर संस्थान के अध्यक्ष गुरवीर सिंहए आरती व्यवस्थापक मुकेश शास्त्रीए एवं मीडिया प्रभारी अंकुर पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे दीपों की जगमगाहट से सरयू तट का दृश्य मनमोहक बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्जय श्रीरामश् के जयघोष के साथ देव दीपावली पर्व का आनंद उठाया