जाने माने प्रेरक आदित्य रंजन 8 नवंबर को आयेंगे महर्षि आईएएस अयोध्या में

आदित्य रंजन सर मैथ्स के लिए लिखी हैं कई पुस्तकें

जाने माने प्रेरक आदित्य रंजन 8 नवंबर को आयेंगे महर्षि आईएएस अयोध्या में
जाने माने प्रेरक आदित्य रंजन 8 नवंबर को आयेंगे महर्षि आईएएस अयोध्या में

अयोध्या।   देश की जानी मानी सिविल सेवा के लिए कोचिंग देने वाली संस्था महर्षि आईएएस द्वारा प्रतिष्ठित शिक्षक और प्रेरक आदित्य रंजन को 8 नवंबर को अयोध्या आमंत्रित किया जा रहा है। जहां वे जनौरा स्थित के टी पब्लिक स्कूल ग्राउण्ड गोमती हॉस्पिटल के सामने महर्षि आईएएस विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार को सम्बोधित करेंगे। असल में महर्षि आईएएस के कैम्पस में पर्याप्त जगह न होने की वजह से ये कार्यक्रम के टी पब्लिक स्कूल के ग्राउण्ड में करना पड़ रहा है।
 सनद रहे कि भारत के लाखों छात्रों के दिलों पर राज करने वाले आदित्य रंजन महान गणितज्ञ हैं, 2019 के एसएससी सीजीएल टॉपर भी हैं। उनके पढ़ाने की शैली बहुत ही सरल और अलग है जो छात्रों को बहुत पसंद आती है। मैथ्स विषय में कमजोर से कमजोर स्टुडेंट को भी आदित्य रंजन सर आसानी से मैथ्स सिखा देते है।  आदित्य रंजन का सामाजिक जीवन बहुत सक्रिय है। वे यूट्यूब पर ‘रैंकर्स गुरुकुल‘ नामक चौनल चलाते हैं, जहां वे छात्रों को गणित और अन्य विषयों में शिक्षण प्रदान करते हैं। वे एक प्रेरक वक्ता भी हैं और छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हैं।आदित्य रंजन सर एक प्रसिद्ध शिक्षक, प्रेरक और गणितज्ञ हैं जो बच्चों को सफलता की चाभी बनने में मदद कर रहे हैं। उनका जन्म 1995 में बिहार के बेतिया में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।

आदित्य रंजन सर की उपलब्धियाँ:

- एसएससी सीजीएल 2019 में टॉप किया
- इकम टैक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्यरत
- रैंकर्स गुरुकुल नामक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके 4.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं
- मैथ्स के लिए कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें "ब्रह्मास्त्र कंप्लीट मैथ्स फॉर्मूला बुक" और "एसएससी मैथ्स सीजीएल वॉरियर" शामिल हैं

आदित्य रंजन सर की शिक्षण शैली बहुत ही सरल और अनोखी है, जो बच्चों को बहुत पसंद आती है। वे बच्चों को मैथ्स के जटिल सवालों को आसानी से समझाने में मदद करते हैं और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करते हैं।