एग्जाम दिए बिना बना देते थे मार्कशीट, फिर करवाते थे एडमिशन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूपी एसटीएफ ने एक बड़े फर्जी मार्कशीट रैकेट का पर्दाफाश किया है. लगभग 10 सालों से सक्रिय यह गिरोह छात्रों को फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराकर मोटी रकम वसूल रहा था
उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूपी एसटीएफ ने एक बड़े फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों को गैंग पिछले करीब 10 सालों से छात्र-छात्राओं को जरूरत के मुताबिक फर्जी मार्कशीट बनाकर देता था और बदले में मोटी रकम वसूलता था. एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सभी आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा गैंग ऐसे बच्चों की तलाश में रहता था जो कि कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं लेकिन 12वीं में फेल हो गए हैं या नंबर कम आए हैं. ये गैंग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके मार्कशीट बनाता था जिससे मार्कशीट में अलग-अलग सब्जेक्ट में मनचाहे नंबर बढ़ा दिए जाते थे. इतना ही नहीं यह गैंग बच्चों को डिग्री कॉलेज में एडमिशन दिलाने में भी मदद करता था. इसके बदले में भी पैसों की वसूली करता था.


