दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन ? बीजेपी की मुख्यमंत्री लिस्ट में कौन सबसे आगे .
Who is the next Chief Minister of Delhi? Who is at the forefront in BJP's Chief Minister list?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूड़ बहुमत मिल चुकी है और बीजेपी पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। जिसमे प्रवेश वर्मा, दुष्यंत गौतम, मनजिंदर सिंह सिरसा और विजेंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे हैं। अब देखना है कि बीजेपी अब किसको दिल्ली सौपती है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे लगातार जारी हो रहे हैं। अब तक के रुझानों से ये साफ हो गया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं। इसी के साथ दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पद की रेस में बीजेपी के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। लेकिन बीजेपी नेतृत्व किस पर भरोसा जताएगी, ये देखना दिलचस्प होगा।
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। माना जा रहा है की प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वे नई दिल्ली सीट से सांसद भी रह चुके हैं।विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराकर पार्टी का भरोसा जीत लिया है।
तो वही दुष्यंत गौतम के नाम की भी चर्चा तेज है ..
दिल्ली करोल बाग विधानसभा चुनाव से बीजेपी उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम का नाम भी मुख्यमत्री रेस में चल रहा है। इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के विशेष रवि और कांग्रेस के राहुल धानक से था। चुनावों के नतीजों के बीच दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, 'हम एक विधायक के तौर पर हम शपथ लेगें। मुख्यमंत्री या मंत्री बनने का फैसला हमारी पार्टी लेगी। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको बखूबी निभायेगें।
बीजेपी के बड़े नेता मनजिंदर सिंह सिरसा
इसके साथ-साथ बीजेपी के बड़े नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम की भी चर्चा मुख्यमंत्री पद की रेस में चल रह है। उन्हें पार्टी ने राजौरी गार्डन से प्रत्यासी बनाया था। जहां उन्होंने 1800 वोटों से आम आदमी पार्टी के धनवती चन्दीला को हरा कर अपना परचम लहराया था।
विधायक विजेंद्र गुप्ता
बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता भी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में भी जीत हासिल की थी।


