प्रयागराज महाकुंभ के बाद नागा साधु कहा जायेंगे, हिमालय में साधना करने या महाशिवरात्रि पर काशी की होली खेलने.?
After the Prayagraj Mahakumbh Naga Sadhus will be called to meditate in the Himalayas or play Holi in Kashi on Mahashivratri
कुछ नागा साधु 12 फरवरी को और कुछ वसंत पंचमी के बाद ही प्रयागराज संगम से चले जायेंगे। कुछ अखाड़ों के नागा साधु और अघोरी का अगला पड़ाव काशी विश्वनाथ होगा। महाशिवरात्रि के चलते नागा साधु काशी विश्वनाथ जाएंगे। वो वहां पर 26 तारीख को महाशिवरात्रि तक अपना डेरा जमाएंगे। साथ ही साथ मसाने की होली खेलेंगे और फिर गंगा स्नान कर वे अपने-अपने अखाड़ों में लौट जायेंगे....
नागाओं साधुओ के लिए कुंभ की क्यों है इतना खास ?
त्रिशूल, तलवार, शंख और चिलम वे अपने सैन्य दर्जे को दर्शाते हैं। नागा साधु सभी सुख-सुविधाओं को छोड़ कर साधनाओ में लीन रहते हैं। बताया ये भी जाता है की वो जंगलों, पहाड़ों और हिमाय पर तपस्या करते हैं।कहीं भी कुंभ का मेला लगता है तो सभी नागा साधु और अघोरी उस ओर निकल पड़ते हैं। वो अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। साधु-संतों के लिए अमृत स्नान अहम होता है।मान्यता है अमृत स्नान करने से एक हजार अश्वमेघ यज्ञ के बाराबर पुण्य मिलता है।
महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद साधु-संत साधना में लीन होते हैं। आखिरी अमृत स्नान करने के बाद सभी नागा अपने अखाड़ों में वापस चले जाते हैं। अगला महाकुंभ 2169 में प्रयागराज में होगा।अगला कुंभ 2027 में आयोजित होगा। दुबारा वहां हजारों नागा साधु एक साथ हाजरी लगायेंगे।
नागा निर्वस्त्र इसलिए होते है उनके शरीर पर भभूत और रेत लपेटे, नाचते-गाते, उछलते-कूदते, डमरू-ढफली बजाते नागा साधुओं का जीवन हमेशा से ही रहस्यमयी रहा है। यह नागा सन्यासी प्रयागराज, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार समेत हिमालय की कंदराओं से आए हैं।
कई नागा संन्यासी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जूनागढ़ की पहाडियों से आए हैं। नागा संन्यासी किसी एक गुफा में कुछ साल रहते है और फिर किसी दूसरी गुफा में चले जाते हैं। इस कारण इनकी सटीक स्थिति का पता लगा पाना मुश्किल होता है।
माना जाता है कि नागा साधु कुंभ मेले में गंगा स्नान करने आते हैं और फिर मेला खत्म हो जाने के बाद हिमालय की पहाड़ों में तप करने चले जाते हैं। नागा साधु फल और पानी पर ही जीवन बिताते हैं।नागा साधु कुंभ के बाद तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकल जाते हैं।


