रेलवे स्टेशन बना कुरुक्षेत्र, ट्रेन में बैठने को लेकर घमासान.

रेलवे स्टेशन बना कुरुक्षेत्र, ट्रेन में बैठने को लेकर घमासान.

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने वालों की भीड़ से चारबाग रेलवे स्टेशन शनिवार को खचाखच भर चुका था..सभी श्रद्धालुओं की निगाहें ट्रेन की पटरियों पर थीं. जब अचानक सभी की नजरें दूर से आ रही गंगा गोमती एक्सप्रेस पर पड़ी तो भीड़ में हलचल मच गई और ट्रेन रुकते ही श्रद्धालुओं का हुजूम ट्रेन के बोगियों पर टूट पड़े.


वही दो दिनों से लखनऊ से महाकुंभ जाने वालों की संख्या कम नजर आ रही थी. एका एक करके शनिवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. भीड़ को संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की दम फूलने लगे. वही प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही.


खिड़कियों तक से अपने अपने जगह तलाश में जाने लगे सवारी.जिसको जगह मिली वो कब्जा जमा लिए जिसको नहीं मिली वो मशक्कत करते रही वही जिनकी भी टिकट रही वो भी अपनी सीट नहीं हासिल कर पाए.


गंगा गोमती एक्सप्रेस का आलम ऐसा रहा  महिला, दिव्यांग ही नहीं गार्ड कोच तक यात्रियो ने कब्जा कर लिया..ऐसे में गार्ड कोच जैसे तैसे खाली कराया गया.


लखनऊ से महाकुंभ जाने के लिए बसों का सहारा ही एक मात्र बचा है.वही सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए 185 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है जिससे यात्रियों के लिए सुविधा हो सके.