राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई,जिसमे दो लोगो की जान चली गयी
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के मोहनलांग गौरा गांव के समीप शनिवार रात नव बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो नवजवानों की मौके पर ही मौत हो गई.
बता दे कि मोहनलालगंज के फतेहखेड़ा के रहने वाले सतीश यादव और उनके साथी मित्र निगोहां के मस्तीपुर निवासी आकाश यादव के साथ बाइक पर जा रहे थे.जिसमें निगोहां के आकाश यादव बाइक चला रहे थे और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था..
गौरा गांव के पास अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों के सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.वही स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा की बाइक के पीछे से किसी गाड़ी ने ज़ोरदार टकर मारा थी.हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए थे.
इसको लेकर परिजनों ने मोहनलालगंज सीएचसी पर ज़ोरदार हंगामा भी किया.उनको समझाने का प्रयास प्रशासन ने खूब किया जिससे दोनों के बीच नोकझोक भी हुई. हालांकि बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।वही मोहनलालगंज इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। बाद में उचित कार्यवाही की जाएगी..


