राहुल गांधी : BJP ने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया है पिता की आंखें सवाल कर रहीं, देशसेवा का यही सिला है
राहुल गांधी ने लद्दाख हिंसा में मारे गए पूर्व सैनिक त्सेवांग थारचिन की मौत पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं कि क्या आज देशसेवा का यही सिला है
लद्दाख में पूर्व सैनिक त्सेवांग थारचिन की लद्दाख हिंसा में मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिता फौजी, बेटा भी फौजी जिनके खून में देशभक्ति बसी हुई है. फिर भी BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था.
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं कि क्या आज देशसेवा का यही सिला है? हमारी मांग है कि लद्दाख में हुई इन हत्याओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी ही चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, आपने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया है. वो अपना हक़ मांग रहे हैं. उनसे संवाद कीजिए और ये हिंसा और डर की राजनीति बंद कीजिए.


