TV की मुस्लिम चाची, भतीजे का प्यार न कोई शो, न फिल्में, फिर भी लग्जरी लाइफ में कोई कमी नहीं

Tv Actress: ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने लंबे वक्त तक टीवी और फिल्मों में काम किया है. पर अब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. न ही कोई टीवी शो है, न ओटीटी और न बॉलीवुड फिल्में

TV की मुस्लिम चाची, भतीजे का  प्यार न कोई शो, न फिल्में, फिर भी  लग्जरी लाइफ में कोई कमी नहीं

टीवी में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो लंबे वक्त से किसी शो में नजर नहीं आए. न ही उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट है. बावजूद इसके वो लग्जरी लाइफ जीते हैं. आज बात 44 साल की उस मुस्लिम एक्ट्रेस की करेंगे, जिसे अपने ही ऑनस्क्रीन भतीजे से प्यार हो गया था. बाद में उस हिंदू एक्टर से शादी की और अब दोनों का एक बेटा भी है.

एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज 'डियर इश्क' में देखा गया था, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर आई थी. वहीं वो साल 2022 में टीवी सीरियल में दिखी थीं. उनके शो का नाम था- 'फना: इश्क में मरजावां'. लेकिन उसके बाद से ही सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. पर बावजूद इसके एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ जी रही हैं, जानिए यह कौन हैं?

जी हां, यहां हम टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की बात कर रहे हैं. जिन्होंने सीरियल "प्यार की ये एक कहानी" में सुयश राय की चाची का किरदार निभाया था. दरअसल सुयश उनके पति हैं और उनसे 8 साल छोटे भी हैं. दोनों को शो के दौरान प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया.