रामप्रीत दास जी का अधूरा सपना होगा पूराः अंशुमान
रामप्रीतदास महाराज जी के निर्वाण दिवस पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगा ट्रस्ट
(शान्तिमोर्चा संवाद)
रूदौली। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आगामी 31 दिसम्बर को ब्रहमलीन गुरू रामप्रीत दास महाराज जी के निर्वाण दिवस पर उनके अध्यात्मिक पुत्र, कानूनी व विधिक उत्तराधिकारी व प्रमुख शिष्य एडवोकेट अंशुमान सिंह यादव द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें बाबा बाजार, मत्थानेवादा, भवानीपुर, पूरे कुटिया, उमापुर, आदि तमाम सम्मानित क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में ठंड से बचाने हेतु जरूरतमंदो को कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जाना है। क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ब्रम्हलीन गुरु राम प्रीत दास जी महाराज के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए शीघ्र ही लॉ महाविद्यालय की स्थापना और उनके नाम से, भव्य आश्रम का निमाण भी सुनिश्चित किया जायेगा, जिसके लिए ट्रस्ट का निर्माण स्वर्गीय रामप्रीत दास सेवा संस्थान के नाम से किया जा चुका है। इस वर्ष भी क्षेत्रीय स्तर पर पचास लोगों को आर्थिक सहायता भी स्वर्गीय राम प्रीत दास सेवा ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।


