स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- मैं एक तुच्छ महिला,मांगी आर्थिक मदद; कहा- कमजोर पड़ गई, तब आंचल फैलाया है

स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- मैं एक तुच्छ महिला,मांगी आर्थिक मदद; कहा- कमजोर पड़ गई, तब आंचल फैलाया है

स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- मैं एक तुच्छ महिला,मांगी आर्थिक मदद; कहा- कमजोर पड़ गई, तब आंचल फैलाया है

उत्तर प्रदेश। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे फेज में 11 नवंबर को काराकाट सीट पर वोटिंग होनी है। ज्योति सिंह बिना पति पवन सिंह की मदद के क्षेत्र में जमकर प्रचार कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गई हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर मदद के लिए हाथ फैलाया है। फत् कोड शेयर कर लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-
श्राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुक्ष महिला हूं, जो विभिन्न दंशों को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं।
कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है।
लेकिन, मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं।

मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है, चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें।

मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं, क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं।
पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है, हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है।
ज्योति सिंह ने 15 दिन पहले चुनावी खर्च के लिए जनता से पैसे मांगे थे। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था।
5 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई।
मुलाकात के बाद पवन सिंह चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आईं। इसमें ज्योति ने कहा
श्नमस्कार, मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में थ्प्त् की है और मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतनी परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। अब इस घर से मेरी लाश ही निकलेगी।
मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको घर से कौन निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?’