इस सर्दी में पहली बार पारा 3° से नीचे:यूपी में कोल्ड-डे

इस सर्दी में पहली बार पारा 3° से नीचे:यूपी में कोल्ड-डे
इस सर्दी में पहली बार पारा 3° से नीचे:यूपी में कोल्ड-डे

भारत के मध्य और उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 18 राज्यों में घने कोहरे के अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। इस सर्दी सीजन पहली बार शनिवार को तापमान 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में लगातार एक हफ्ते से तापमान 7 डिग्री से कम है।

यूपी और बिहार में कोल्ड-डे केयूपी के कानपुर में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सिर्फ वाहनों की लाइटें नजर आ रही थीं। हालात है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन और रात के समय एक जैसी सर्दी पड़ रही है। ज्यादातर शहरों में धूप के दर्शन ही नहीं हो रहे हैं। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह पड़ रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

यूपी में शिमला और नैनीताल से ज्यादा सर्दी है। रविवार सुबह बरेली, कानपुर समेत कई शहरों का तापमान 7 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में सबसे कम, 6.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शिमला में शनिवार को तापमान 11° और नैनीताल में 10° रहा।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में करीब दो इंच बर्फ जमी है। सोनमर्ग में सुबह से बर्फबारी जारी है। कश्मीर में 40 दिनों के भीषण सर्दी का दौर, चिल्लई-कलां आज से शुरू हो गया है। चिल्लई-कलां हर साल 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहता है। इस दौरान सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।

जनवरी भर ठिठुराएगा पोलर सिस्टम

शनिवार को देश की करीब 90 करोड़ आबादी को शीतलहर का असर महसूस हुआ। पंजाब में पाकिस्तान सीमा से लेकर असम में बांग्लादेश सीमा तक करीब दो हजार किलोमीटर लंबे इलाके की लगभग 500 किमी चौड़ी पट्टी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति जनवरी 2026 के अंत तक बार-बार बनेंगी। नवंबर में ला-नीना की स्थिति बन चुकी है, जो सर्दी बढ़ाती है। मौसम एजेंसियों के अनुसार, उत्तरी ध्रुव के ऊपर बनने वाले ध्रुवीय ठंडी हवाओं के घेरे (पोलर वोर्टेक्स) में दरार पड़ रही है।

इससे उत्तरी गोलार्ध के बड़े हिस्से में बेहद ठंडी हवाएं फैलेंगी। जनवरी में सामान्य से ज्यादा सर्दी संभव है। अमेरिकी मौसम एजेंसी NOAA के मुताबिक ऊपरी वायुमंडल में तापमान बढ़ने से वोर्टेक्स कमजोर हुआ। यूरोपीय मौसम एजेंसी ECMWF ने बताया कि बर्फीली हवा कनाडा, अमेरिका, यूरोप और मध्य एशिया तक फैलेंगी।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सर्दी के बीच बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स का पहुंचना शुरू हो गया है। शहर में दिसंबर में अब तक 15 हजार टूरिस्ट्स व्हीकल पहुंचे।

22 दिसंबर: 2 राज्यों में बहुत घना कोहरा, पहाड़ों में सर्दी का असर

  • उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे का असर जारी रहेगा।
  • दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी-बारिश संभव।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
  • उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

23 दिसंबर: 3 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर

  • पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह बहुत घना कोहरा।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर।
  • हिमाचल के ऊंचे इलाकों (लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू) में हल्की बर्फबारी संभव।
  • झारखंड के कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

24 दिसंबर: 4 राज्यों में कोहरा, 2 राज्यों में तेज सर्दी का अलर्ट

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में घना कोहरा।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति।
  • उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात में दृश्यता बेहद कम।
  • मौसम विभाग ने यात्रा में सावधानी की सलाह दी है।