60 करोड़ के फ्रॉड मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा
फेमस सेलिब्रिटी कपल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं. दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया गया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं. दोनों पति-पत्नी पर 60 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने केस दर्ज किया है. राज कुंद्रा के खिलाफ यह पहला धोखाधड़ी का मामला नहीं है. उन्हें दिसंबर 2024 में ED ने अश्लील फिल्मों के कथित अवैध वितरण से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया था.
मुंबई की लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर और बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने सेलेब्रिटी कपल के खिलाफ फाइनेंशियल फ्रॉड का मामला दर्ज कराया है. कोठारी ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह रुपए उधार लिए थे, लेकिन उन्होंने उस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया.


