रात में वीडियो कॉल करते हैं, धमकाते हैं कि नोएडा के अफसर के खिलाफ महिला कर्मचारियों की शिकायत
Noida Tax Department IAS Officer suspension demand: नोएडा के राज्य कर विभाग में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर महिला अधिकारियों ने शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.
Noida IAS Officer Harassment Allegations: उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर महिला कर्माचरियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने, उनका शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. आरोपित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नोएडा के राज्य कर विभाग में तैनात है और एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत है. शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
महिला कर्मचारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है. इस शिकायती पत्र में महिला अधिकारियों ने कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने जिक्र किया है कि उनके साथ अधिकारी गुलामों जैसा बर्ताव करते हैं. वो गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. धमकाते हैं और कहते हैं कि बात नहीं मानने पर नौकरी से हाथ धो बैठोगी.


