कंप्यूटर से बच्चो में होगा तकनीक का विकास - डॉ चक्रवर्ती सिंह
इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय अटरावां को आज कंप्यूटर प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि आज हम डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं।इनरव्हील क्लब ने विद्यालय को कंप्यूटर देकर बच्चों को तकनीक के क्षेत्र में नई रोशनी दी है, क्लब के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंशा करते हैं।क्लब की अध्यक्षा निशा गोयल ने कहा कि हम विभिन्न विद्यालय को समय समय पर संसाधन उपलब्ध कराते रहते हैं।विभिन्न पुरूस्कारों से सम्मानित शिक्षिका कुबरा यास्मीन के अनुरोध पर विद्यालय को एक कंप्यूटर प्रदान किया जा रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा विद्यालय में कंप्यूटर प्राप्त होने से निश्चित ही बच्चे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व arp अनामिका मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में सरिता गुप्ता, ललिता अग्रवाल,स्नेहलता अग्रवाल, ऋचा कौशल ,अर्चना वर्मा,अंशु श्रीवास्तव उपस्थित रही ।अंत मे कार्यक्रम आयोजक कुबरा यास्मीन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं स्वनिर्मित उपहार भेंट किये।।


