खाद्य समिति में चोरी की वारदात दो पर मुकदमा दर्ज

खाद्य समिति में चोरी की वारदात दो पर मुकदमा दर्ज

अजय सिंह 
फतेहपुर।धाता ब्लॉक क्षेत्र के रहेलापुर पौली सदन सहकारी समिति बी पैक्स के सचिव लक्ष्मीकांत दीक्षित की तहरीर पर सीमित से खाद बेंच की रखी धनराशि चोरी होने के मामले में पुलिस ने तहरीर आधार पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पीड़ित सचिव ने थाना स्थानीय पर बताया की खाद सोसाइटी बिक्री की धनराशि को समिति में बनी अलमारी में रख दिया गया था। जो धनराशि कुल तीन लाख एकतर हजार एक सो इकतालीस थी। सीमित से किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था।
इसी दौरान पौली कस्बा के वासिल उद्दीन अनास अहमद आये जबरन मनमानी तरीके से खाद लेने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़ित का चितभंग हुए अलमारी से रखें खाद बिक्री की नगदी चोरी कर लिया। तत्काल अलमारी देखा तो रखें पैसे गायब हो तो पूछताछ पर उक्त लोगों ने जानलेवा धमकी दे गाली गलौज किया। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। 
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर नामित दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।।;'